खाटू श्याम रथ यात्रा कब और कैसे निकलती है? - Khatu Shyam Rath Yatra

Khatu Shyam Rath Yatra, इसमें खाटू वाले श्याम बाबा के रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण के बारे में जानकारी है।

Khatu Shyam Rath Yatra


खाटू श्यामजी में प्रसिद्ध रथ यात्रा वार्षिक फागोत्सव यानी लक्खी मेले के दौरान होती है जिसमें बाबा श्याम को गाँव में चारों ओर भ्रमण के लिए ले जाया जाता है।

बाबा नीले घोड़े से सुसज्जित रथ पर सवार होकर शाही सवारी के रूप में खाटू नगरी की यात्रा करते हैं।

खाटू रथयात्रा किस दिन निकलती है? - On which day does Khatu Rath Yatra start?

ध्यान रहे कि बाबा श्याम केवल फाल्गुन के महीने में लक्खी मेले के समय शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन ही भक्तों को दर्शन देने के लिए रथयात्रा के रूप में नगर भ्रमण पर निकलते हैं।


पूरे वर्ष में सिर्फ एक यही दिन होता है जब आप बाबा श्याम के दर्शन मंदिर के बाहर भी कर सकते हो। इस दिन के अलावा बाकी सभी दिन श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन के लिए मंदिर में जाना पड़ता है।

खाटू रथयात्रा में रथ को क्यों छूते हैं? - Why do we touch the chariot in Khatu Rath Yatra?

इस रथ यात्रा में हजारों की संख्या में भक्तजन नाचते गाते, गुलाल उड़ाते चलते हैं। इस दौरान भक्तों में एक बार रथ को छूने की होड़ मची रहती है।

ऐसा माना जाता है कि रथयात्रा के दौरान रथ को छूने से बाबा का विशेष आशीर्वाद मिलता है और सभी बिगड़े काम बन जाते हैं।

किस रास्ते से निकलती है खाटू रथयात्रा? - From which route does the Khatu Rath Yatra start?


श्याम रथयात्रा मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई पुन: मंदिर पहुँचती है। प्रशासन और श्याम मंदिर कमेटी आपसी सहमति से हर बार रथयात्रा का मार्ग तय करती है।

ज्यादातर यह यात्रा मंदिर से शुरू होकर अस्पताल चौराहे से होकर मुख्य बाजार में आती है।

रथयात्रा में क्यों लुटाते हैं खजाना? - Why do they give away the treasure during Rathyatra?


रथयात्रा में मंदिर में बना 56 भोग का प्रसाद भी भक्तों में बाँटा जाता है। इसे खजाना लुटाना कहा जाता है। रथयात्रा में खजाने के रूप में बाबा के इस प्रसाद को लेने की होड़ मची रहती है।

ध्यान रहे कि रथ यात्रा से पहले मंदिर कमेटी की तरफ से बाबा श्याम को 56 भोग अर्पित किए जाते हैं। 56 भोग मंदिर परिसर में ही तैयार करवाया जाता है।

भोग के लिए हर बार नए बर्तन खरीदे जाते हैं और भोग के बाद पुराने बर्तनों को भक्तों और जरूरतमंद लोगों में बाँट दिया जाता है।

खाटू श्याम रथयात्रा का वीडियो - Video of Khatu Shyam Rath Yatra



सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें (Connect With Us on Social Media)


डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस लेख में शैक्षिक उद्देश्य के लिए दी गई जानकारी विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्रोतों से ली गई है जिनकी सटीकता एवं विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। आलेख की जानकारी को पाठक महज सूचना के तहत ही लें क्योंकि इसे आपको केवल जागरूक करने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
Khatu Team

Welcome to all of you from Khatu Blog Team. Jai Shri Shyam

Post a Comment

Previous Post Next Post