जयपुर से खाटू श्याम जी कैसे जाएँ? - Jaipur to Khatu Shyam Distance

Jaipur to Khatu Shyam Distance, इसमें जयपुर से खाटू श्याम जी की दूरी के साथ जयपुर से खाटूश्यामजी धाम जाने के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।

Jaipur to Khatu Shyam Distance


जयपुर जंक्शन से खाटू श्याम जी की दूरी लगभग 80 किलोमीटर है। खाटू श्याम जी कस्बा सीकर जिले में आता है। यहाँ जाने के लिए आपको सबसे पहले रींगस जाना पड़ता है।

जयपुर से रींगस की दूरी लगभग 62 किलोमीटर और फिर रींगस से खाटू की दूरी लगभग 18 किलोमीटर है।

रींगस कस्बा नेशनल हाईवे नंबर 52 पर बसा हुआ है जो जयपुर से सीकर तक फोर लेन के रूप में है। इस कस्बे में रेलवे जंक्शन भी मौजूद है जो जयपुर, दिल्ली, अजमेर और सीकर से सीधा जुड़ा हुआ है।

जयपुर से रींगस तक आप बस और ट्रेन दोनों से जा सकते हैं। बस से जाने के लिए आपको नेशनल हाईवे नंबर 52 से जाना होगा। अगर आप ट्रैन से जाना चाहते हैं तो आपको जयपुर से रींगस के लिए जाने वाली कई ट्रेन मिल जाएगी।


सीकर, बीकानेर के अलावा दिल्ली जाने वाली कुछ ट्रेन रींगस होकर जाती हैं जिनमें बैठकर आप रींगस जा सकते हैं। रींगस से खाटू आपको सड़क मार्ग से ही जाना पड़ेगा।

खाटूश्यामजी कस्बा रींगस से दांतारामगढ़ रूट पर है। रींगस से खाटू श्याम जी की दूरी लगभग 18 किलोमीटर है और यह स्टेट हाईवे से जुड़ा हुआ है।

रींगस से खाटू श्याम मंदिर जाने के लिए आपको सबसे पहले रींगस जंक्शन या रोडवेज बस स्टैंड से खाटू मोड़ पर आना होगा। रींगस जंक्शन से खाटू मोड़ की दूरी ज्यादा नहीं है। आप यहाँ पर ऑटो से या फिर पैदल भी आ सकते हैं।

खाटू मोड़ से खाटू श्याम जी के मंदिर तक जाने के लिए काफी बड़ी संख्या में बस और टैक्सी उपलब्ध हैं।


सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें (Connect With Us on Social Media)


डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस लेख में शैक्षिक उद्देश्य के लिए दी गई जानकारी विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्रोतों से ली गई है जिनकी सटीकता एवं विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। आलेख की जानकारी को पाठक महज सूचना के तहत ही लें क्योंकि इसे आपको केवल जागरूक करने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
Khatu Team

Welcome to all of you from Khatu Blog Team. Jai Shri Shyam

Post a Comment

Previous Post Next Post