खाटू श्याम मंदिर में दर्शन का टाइम क्या है? - Khatu Shyam Darshan Time

Khatu Shyam Darshan Time, इसमें खाटू श्याम मंदिर के खुलने और बंद होने के समय की जानकारी दी गई है।

Khatu Shyam Darshan Time


श्याम भक्तों की सुविधा के लिए बाबा श्याम मंदिर के ग्रीष्म एवं शीत दर्शन समय के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी इस तरह है।

खाटू श्याम जी मंदिर में दर्शन का समय - Darshan Timings at Khatu Shyam Ji Temple


अभी तक श्याम बाबा के दर्शन 24 घंटे चालू थे यानी कोई भी श्याम भक्त दिन में या रात में कभी भी अपने आराध्य के दर्शन कर सकता था लेकिन अब इसमें थोड़ा बदलाव किया गया है।

दर्शन के समय में मुख्य बदलाव यह है कि 28 अप्रैल 2025 से प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 2 से 4 बजे तक बाबा के दर्शन बंद रहेंगे। लेकिन रविवार और शुक्ल पक्ष की एकादशी एवं द्वादशी को मंदिर में दर्शन पहले की तरह यानी 24 घंटे चालू रहेंगे।


इसका मतलब यह है कि अगर सोमवार से शुक्रवार के बीच कभी शुक्ल पक्ष की एकादशी एवं द्वादशी आ जाती है तो श्याम बाबा के दर्शन दोपहर में 2 से 4 बजे तक भी चालू रहेंगे।

इसके अलावा अगस्त महीने के पहले सप्ताह में जारी नई गाइडलाइन के अनुसार हर शनिवार को रात 10.00 बजे से लेकर सुबह 5.00 बजे तक खाटूश्याम मंदिर के पट बंद रहेंगे।

Khatu Shyam Mandir Darshan Timings

नोट: भक्तों की सुविधा के लिए यहाँ बाबा श्याम के दर्शन का टाइम टेबल दिया गया है। आधिकारिक जानकारी के लिए कृपया मंदिर प्रशासन से संपर्क करें।

सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें (Connect With Us on Social Media)


डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस लेख में शैक्षिक उद्देश्य के लिए दी गई जानकारी विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्रोतों से ली गई है जिनकी सटीकता एवं विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। आलेख की जानकारी को पाठक महज सूचना के तहत ही लें क्योंकि इसे आपको केवल जागरूक करने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
Ramesh Sharma

मेरा नाम रमेश शर्मा है। मैं एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट हूँ और मेरी शैक्षिक योग्यता में M Pharm (Pharmaceutics), MSc (Computer Science), MA (History), PGDCA और CHMS शामिल हैं। मुझे भारत की ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों को करीब से देखना, उनके पीछे छिपी कहानियों को जानना और प्रकृति की गोद में समय बिताना बेहद पसंद है। चाहे वह किला हो, महल, मंदिर, बावड़ी, छतरी, नदी, झरना, पहाड़ या झील, हर जगह मेरे लिए इतिहास और आस्था का अनमोल संगम है। इतिहास का विद्यार्थी होने की वजह से प्राचीन धरोहरों, स्थानीय संस्कृति और इतिहास के रहस्यों में मेरी गहरी रुचि है। मुझे खास आनंद तब आता है जब मैं कलियुग के देवता बाबा खाटू श्याम और उनकी पावन नगरी खाटू धाम से जुड़ी ज्ञानवर्धक और उपयोगी जानकारियाँ लोगों तक पहुँचा पाता हूँ। इसके साथ मुझे अलग-अलग एरिया के लोगों से मिलकर उनके जीवन, रहन-सहन, खान-पान, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानना भी अच्छा लगता है। साथ ही मैं कई विषयों के ऊपर कविताएँ भी लिखने का शौकीन हूँ। एक फार्मासिस्ट होने के नाते मुझे रोग, दवाइयाँ, जीवनशैली और हेल्थकेयर से संबंधित विषयों की भी अच्छी जानकारी है। अपनी शिक्षा और रुचियों से अर्जित ज्ञान को मैं ब्लॉग आर्टिकल्स और वीडियो के माध्यम से आप सभी तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ।

Post a Comment

Previous Post Next Post