राजा रामदेव भजन - Raja Ramdev Bhajan

Raja Ramdev Bhajan, इसमें राजा रामदेव नामक रामदेव जी के भजन यानि भक्ति गीत लिरिक्स के साथ दिया गया है।

Raja Ramdev Bhajan

राजा रामदेव भजन के बोल - Lyrics of Raja Ramdev Bhajan


रुणिचा धाम के राजा रामदेव,
मेरे बाबा रामदेव…
सबकी सुनते अरदास रामदेव,
मेरे बाबा रामदेव…

जय-जय रामदेव, जय-जय रामदेव,
भक्तों के हो तुम देव रामदेव…

पोकरण धरती जन्म तुम्हारा,
अजमल जी के लाल रामदेव…
गरीबों के रखवाले बाबा,
सबके तुम प्रतिपाल रामदेव…

रुणिचा धाम के, जय-जय रामदेव,
भक्तों के हो तुम देव रामदेव…


पाँच पीर भी मान गए थे,
तेरी शक्ति अपार रामदेव…
हिंदू-मुस्लिम सबके बाबा,
एक समान उद्धार रामदेव…

जय-जय रामदेव, जय-जय रामदेव,
भक्तों के हो तुम देव रामदेव…

रामसरोवर पावन जल में,
दुख सारे मिट जाते हैं…
तेरे नाम का दीप जलाकर,
भाग्य हमारे जग जाते हैं…

रुणिचा धाम के राजा रामदेव,
भक्तों के हो तुम देव रामदेव…

भादवा मेले में भक्त तुम्हारे,
दूर-दूर से आते हैं…
तेरे चरणों में शीश झुकाकर,
मन की मुरादें पाते हैं…

जय-जय रामदेव, जय-जय रामदेव,
भक्तों के हो तुम देव रामदेव…

रुणिचा वाले बाबा मेरे,
कर दो नैया पार राम…
तेरे चरणों में जीवन सारा,
बस इतनी दरकार रामदेव…

जय-जय रामदेव, जय-जय रामदेव,
भक्तों के हो तुम देव रामदेव…

राजा रामदेव भजन का वीडियो - Video of Raja Ramdev Bhajan



सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें (Connect With Us on Social Media)


डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस भजन की समस्त रचनात्मक सामग्री रमेश शर्मा (मंदिरशाला) की मौलिक रचना है। भजन में व्यक्त विचार, भावनाएँ और दृष्टिकोण लेखक के स्वयं के हैं। इस रचना की किसी भी प्रकार की नकल, पुनर्प्रकाशन या व्यावसायिक उपयोग लेखक की लिखित अनुमति के बिना वर्जित है।
Ramesh Sharma

मेरा नाम रमेश शर्मा है। मैं एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट हूँ और मेरी शैक्षिक योग्यता में M Pharm (Pharmaceutics), MSc (Computer Science), MA (History), PGDCA और CHMS शामिल हैं। मुझे भारत की ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों को करीब से देखना, उनके पीछे छिपी कहानियों को जानना और प्रकृति की गोद में समय बिताना बेहद पसंद है। चाहे वह किला हो, महल, मंदिर, बावड़ी, छतरी, नदी, झरना, पहाड़ या झील, हर जगह मेरे लिए इतिहास और आस्था का अनमोल संगम है। इतिहास का विद्यार्थी होने की वजह से प्राचीन धरोहरों, स्थानीय संस्कृति और इतिहास के रहस्यों में मेरी गहरी रुचि है। मुझे खास आनंद तब आता है जब मैं कलियुग के देवता बाबा खाटू श्याम और उनकी पावन नगरी खाटू धाम से जुड़ी ज्ञानवर्धक और उपयोगी जानकारियाँ लोगों तक पहुँचा पाता हूँ। इसके साथ मुझे अलग-अलग एरिया के लोगों से मिलकर उनके जीवन, रहन-सहन, खान-पान, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानना भी अच्छा लगता है। साथ ही मैं कई विषयों के ऊपर कविताएँ भी लिखने का शौकीन हूँ। एक फार्मासिस्ट होने के नाते मुझे रोग, दवाइयाँ, जीवनशैली और हेल्थकेयर से संबंधित विषयों की भी अच्छी जानकारी है। अपनी शिक्षा और रुचियों से अर्जित ज्ञान को मैं ब्लॉग आर्टिकल्स और वीडियो के माध्यम से आप सभी तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ।

Post a Comment

Previous Post Next Post